गुरुवार, 9 फ़रवरी 2023

short motivational story in Hindi - लगन का फल

 

short motivational story in Hindi उस बालक का मन विद्यालय मैं नहीं लगता था | विद्यालय मैं वह और छात्रों के द्वारा मंदबुद्धि कहलाता था | कक्षा मैं भी वह बालक सबसे पीछे रहता था, उसके अध्यापक भी उससे नाराज़ रहते थे | क्योकि उसकी बुद्धि का स्तर औसत से भी नीचे था | कक्षा मैं भी उसका पर्दशन हमेशा निराशाजनक ही होता था | अपने दोस्तों एवं सहपाठियो के बीच वह उपहास का विषय था | विद्यालय मै वह जब भी प्रवेश करता उस बालक पर चारों ओर से व्यंग और बाणो की बौछार सी होने लगती | इन सब बातो से परेशान हो कर, तंग आकर विद्यालय जाना ही छोड़ दिया |

short motivational story in Hindi

लगन का फल

 एक दिन वह बालक मार्ग पर यूँ ही चलता हुआ जा रहा था| चलते हुए उसे जोरो की प्यास लगी, वह इधर - उधर अपनी प्यास बुझाने के लिए पानी तलाशने लगा | अंत मैं उसे एक कुआँ दिखाई दिया, वे वहाँ गया और अपनी प्यास बुझाई | वह चलता - चलता काफी थक गया था , इसलिए पानी पीने के बाद वही बैठ गया , तभी उसकी नज़र पत्थर पर पडे , उस निशान पर गयी. जिस पर बार - बार कुए के पानी खींचने के कारण रस्सी के निशान पड़ गए थे | वह मन ही मन सोचने लगा की जब बार - बार कुँए से पानी खींचने से पत्थर पर निशासन पड़ सकते है तो निरंतर अभ्यास से मुझे भी विद्या आ सकती है | 



short motivational story in Hindi

उसने अपने इस विचार को गांठ बांध लिया और पुनः विधालय जाना शुरु कर दिया | उसकी लगन देख कर अध्यापको ने भी उसका भरपूर सहयोग किया | उसने मन लगा कर कठिन परिश्रम किया | कुछ सालो बाद यही बालक महान विद्वान वरदराज के रूप मैं विख्यात हुए , जिन्होंने संस्कृत मैं मुग्धबोध और लघुसिद्धांत कौमुदी जैसे ग्रंथो की रचना की |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

if you have any problem please comment me

real love story in hindi - पड़ोस वाला प्यार....

real love story in hindi - पड़ोस वाला प्यार.... में bsc करने वाला लड़का हु मेरे पड़ोस में एक लड़की रहती है हम दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते...