Moral stories in hindi - कहानी एक कारीगर की.. ये है एक राजा और कारीगर की कहानी, गलती से भी इस कहानी का अंत पढ़ना न भूले..
एक बार एक राजा ने अपने राज्य के सबसे कुशल कारीगर को महल में बुलाया| राजा कारीगर की कला से प्रभावित था | उसने कारीगर को दरबार में बुलाया और कहा ,"तुम हमारे लिए राज्य का सबसे सुन्दर महल बनाओ | हमारे पास धन की कोई कमी नहीं है तुम जितना धन मांगोगे उतना मिलेगा |
कारीगर कुशल तो था लेकिन उसे अपनी कला का घमंड आ चूका था | सब जगह से अपने काम की तारीफ सुनकर अब उसने मन में कामचोरी और आलस्य की प्रवति आ चुकी थी |
खैर, कारीगर महाराज की आज्ञा पा कर अपने काम में जुट गया | लेकिन थोड़े ही दिन बाद उसके मन में विचार क्यों न रदी घटिया किस्म का माल लगा कर जल्दी से जल्दी महल का काम समाप्त कर के मोटा मुनाफा कमा लिया जाये | और उसने यही किया |
Moral stories in hindi - कहानी एक कारीगर की
read more - Inspirational Story In Hindi -प्रेणादायक कहानी हिंदी में
कारीगर ने घटिया किस्म का माल लगा कर महल की भुरभुरी दिवार खड़ी कर दी | कारीगर ने महल को बहार से सुन्दर सज सजा से चमका दिया लेकिन अंदर से महल में कच्चा माल लगा दिया | थोड़े ही दिन में आकर्सक साज सज्जा वाला महल तैयार हो गया |
महल खड़ा करने के बाद कारीगर राजा की सेवा में पंहुचा और राजा को महल के बनने की सुचना दी |
राजा अगले ही दिन महल का निरिकछण करने के लिए पहुंचे | महल को देख राजा बहुत की प्रभावित हुए | महल बहुत की आकर्षक और सुन्दर लग रहा था |
राजा ने कारीगर की बहुत परसंसा की और कहा, "में तुम्हारी कुशलता से बहुत प्रभावित हु | इतने बड़े सुन्दर महल के निर्माण के लिए तुम्हे जो भी इनाम दिया जाये वो कम है | में सोच रहा हु इस अद्भुत कार्य के लिए तुम्हे क्या इनाम दिया जाये |
और थोड़ी देर बाद महाराज सोच विचार कर मुस्कुराये और बोले, "लो तुम्हे यही महल पुरुष्कार में देता हु |" महाराज की बात सुनकर कारीगर हतपत रह गया |
उसे क्या पता था की जिस महल को वो घटिया तरिके से बना रहा है वही महल उसको इनाम में मिल जायेगा | राजा महल का निरिछण कर और महल को कारीगर को इनाम में दे कर चले गए | कारीगर अपने किये पर मुँह छिपा कर रोने लगा |
इनाम के लालच में कारीगर का बनाया गया खोखला महल उसी के हथे चढ़ गया |


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
if you have any problem please comment me