शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2023

panchatantra stories in hindi - बूढ़ा आदमी, युवा पत्नी और चोर

 

"panchatantra stories in hindi - बूढ़ा आदमी, युवा पत्नी और चोर"

 एक गाँव में एक वृद्ध किसान अपनी पत्नी के साथ रहता था। किसान की पत्नी युवा थी. पति के वृद्ध होने के कारण वह पति से विरक्त हो चुकी थी. उसका हृदय सदा पर पुरुष की ओर आकर्षित रहता था. वह प्रवृति उन्मुक्त थी. कभी घर दीवारी के में बंध कर नहीं रहती थी. सैर-सपाटे में उसका मन बहुत रमता था. जहाँ उसका पर-पुरुष से मेल-मिलाप होता रहता था. उसने हसी ठिठोली कर वह अपना हिर्दय प्रसन्न करती थी. एक दिन वह कहीं जा रही थी की एक चोर की दृष्टि उस पर पड़ गई. चोर उसकी प्रवृति से अनभिज्ञ नहीं था. वह उसका पीछा करने लगा और एकांत स्थान पाकर उसे रोककर बोला, " सुनो, तुम्हे देखते ही में तुम पर आसक्त हो गया हूँ. मेरी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है. में चाहता हूँ तुम मेरे साथ चलो."

panchatantra stories in hindi


"panchatantra stories in hindi - बूढ़ा आदमी, युवा पत्नी और चोर" 

किसान की पत्नी चोर की ओर आकर्षित हो गई. कुछ सोचते हुए वह बोली," मुझे तुम्हारा प्रस्ताव स्वीकार है. किन्तु, में आज तुम्हारे साथ नही चल सकती। मेरे पति के पास बहत सा धन है. मै वह लेकर कल तुम्हारे साथ चलूंगी, ताकि हमारा जीवन सुखमय रहे."

यह भी देखे :- hindi stories for kids panchatantra

 चोर तैयार हो गया. प्रातः उसी स्थान पर मिलने का तय कर दोनों अपने-अपने घर लौट गए. रात मै जब किसान सो गया, तो उसकी पत्नी ने सारा धन समेट कर एक गठरी मै बांध लिया। भोर होने पर वह नियत स्थान पर गठरी समेत पहुँच गई. चोर वहाँ पहले ही पहुँच चूका था. दोनों सांथ में दूसरे गाँव के लिए प्रस्थान कर गये.

 मार्ग में एक गहरी नदी पड़ी. दोनों नदी किनारे खड़े होकर नदी पार करने के बारे में विचार करने लगे. चोर सोचने लगा की इस स्त्री को साथ ले जाना विपत्ति को आमंत्रण देना है. कोई न कोई इसे ढूंढता हुआ अवश्य ही मुझ तक पहुँच ही जायेगा और मेरे लिए संकट उत्पन कर देगा। अतः धन हथियाकर इससे पीछा छुड़ाना ही उचित होगा।

 वह किसान की पत्नी से बोला, " देखो तुम्हे और इस गठरी को लेकर एक साथ इस गहरी नदी को पार कर पाना कठिन है. मै पहले गठरी ले जाता हूँ. फिर तुम्हैं ले जाऊंगा।" 

 किसान की पत्नी मान गई और गठरी चोर को दे दी. चोर ने यह कह कर उसके कपडे और गहने भी ले लिए की इनके साथ नदी पार करने में कठिनाई होगी।

 फिर वह गठरी, कपडे गहने लेकर नदी पार चला गया और लौट कर नहीं आया. किसान की पत्नी प्रतीक्षा करती रह गई. उसकी करनी ने उसे पुरे गाँव मै लज्जित कर दिया।

 सीख :- हमें अपने कर्मों का फल अवश्य मिलता है. स्वार्थ में अंधे होकर अनुचित कर्म करने पर उसका अनुचित फ़ल मिलेगा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

if you have any problem please comment me

real love story in hindi - पड़ोस वाला प्यार....

real love story in hindi - पड़ोस वाला प्यार.... में bsc करने वाला लड़का हु मेरे पड़ोस में एक लड़की रहती है हम दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते...