सोमवार, 13 फ़रवरी 2023

best love story in hindi - प्यार क्या होता है?

 

प्यार क्या होता है? best love story in hindi प्यार हमको एक अच्छा इन्सान बनाता है जो की आज की दुनिया मैं हम इन्सान कम और मशीन ज्यादा बन चुके है क्या है प्यार ???? रूखे से रूखे इन्सान मैं यदि किसी के प्रति प्रेम की भावना जन्म ले लेती है, तो सम्पूर्ण प्राणी जगत के लिए वह विनम्र हो जाता है | प्रेम चाहे व्यक्ति विशेष के प्रति हो या ईश्वर के प्रति| आश्चर्यजनक रूप से उसकी सोच, उसका व्यवहार, उसकी वाणी सब कुछ परिवर्तित हो जाता है| प्रेम का एहसास होता है बहुत खूबसूरत प्यार, जिन्दगी का सबसे हसीन जज्बा है | बोलने मैं यह जितना मीठा है, उसका एहसास उतना ही खूबशूरत और प्यारा है| प्यार के एहसास को शब्दो मैं नहीं बांधा जा सकता |

best love story in hindi

best love story in hindi


उसे व्यक्त करने की आवश्यकता भी नहीं होती| व्यक्ति की आंखे, चहरा, हाव-भाव यहां तक की उसकी सांसे दिल का सब भेद खोल देती हैं | प्रेमियों की एक अनोखी दुनिया होती है प्रेम की अनोखी दुनिया मै खोकर कोई बाहर आना ही नहीं चाहता| वह जिसे प्यार करता है, खुली आँखो से भी उसी के सपने देखता है| उसके साथ बिताई घड़ियों को बार-बार याद करता है | उसके लिए सजना-सवरना चाहता है| यही नहीं, ओरो से बात करते हुए भी उसी का जिक्र चाहता है| यही प्यार का दीवानापन है और इस दीवानेपन मै जो आनंद है वह संसार की किसी भौतिकता मैं नहीं है| 

 प्यार कब हो जाता है, पता ही नहीं चलता प्रेम सोच-समझकर की जाने वाली चीज नहीं है| कोई कितना भी सोचे, यदि उसे सच्चा प्रेम हो गया तो उसके लिए दुनिया की हर चीज गौण हो जाती है| प्रेम की अनुभूति विलक्षण है | इसका एहसास तो तब होता है, जब मन सदैव किसी का सामीप्य चाहने लगता है| उसकी मुस्कुराहट पर खिल उठता है|उसके दर्द से तड़पने लगता है| उस पर सर्वस्व समर्पित करना चाहता है | बिना किसी प्रतिदान की आशा के |

 प्रेम को केवल महसूस किया जा सकता है प्यार के इस भाव और रूप को केवल महसूस किया जा सकता है| इसकी अभिव्यक्ति कर पाना संभव नहीं है| बिछोव का दुःख, मिलने न मिलने की आशा-आशंका मैं जो समय व्यतीत होता है, वह जीवन का अमूल्य अंश होता है| उस तड़प का अपना एक आंनद है | प्यार और दर्द का है एक गहरा रिश्ता प्यार और दर्द मै गहरा रिश्ता है| जिस दिल में दर्द न हो, वहा प्यार का एहसास भी नहीं होता| किसी के दूर जाने पर जो खालीपन लगता है, जो टीस दिल में उठती है वही तो प्यार का दर्द है|

 इसी दर्द के कारण प्रेमी हृदय कितनी ही कृतियों की रचना करता है | प्रेम तो हो जाने वाली चीज है प्रेम मै नकारात्मक सोच के लिए कोई जगह नहीं होती| जो लोग प्यार मैं असफल होकर अपने प्रिय को नुकसान पहुंचाने का कार्य करते हैं, वे सच्चा प्यार नहीं करते| प्रेम सकारण भी नहीं होता| प्रेम तो हो जाने वाली चीज है| किसी के ख्यालो मैं खोकर खुद को भुला देना,उसके सभी दर्द अपना लेना, स्वयं को समर्पित कर देना, उसकी जुदाई मैं दिल मैं एक मीठी चुभन महसूस करना, हर पल उसका सामीप्य चाहना, उसकी खुशियों में खुश होना, उसके आंसुओ को अपनी आंखो में ले लेना, हा यही तो प्यार है| इसे महसूस करो और खो जाओ उस सुनहरी अनोखी दुनिया में, जहा सिर्फ सुकून है |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

if you have any problem please comment me