बुधवार, 15 फ़रवरी 2023

hindi stories for kids panchatantra-कौवा और कोबरा

 hindi stories for kids panchatantra-कौवा और कोबरा

hindi stories for kids panchatantra कौवा और कोबरा बहुत साल पुरानी बात है, एक धनवान राज्य में बहुत बड़ा और पुराना बरगद का पेड़ था. उस पेड़ पर एक कौवा-कव्वी (crows) का जोड़ा अपने घोसले में रहता था. ये जोड़ा दिन भर भोजन की तलाश में बाहर रहता और शाम होते ही लौट आता. उसी पेड़ के पास एक दुस्ट सांप (cobra) भी रहता था। कौवा-कव्वी का जोड़ा बहुत आराम से गुज़र-बसर कर रहा था. इसी बीच कव्वी ने अंडे दिए, दोनों बेहद खुश थे. लेकिन एक दिन जब वो बाहर गए, तो सांप उनके अंडों को खा गया दोनों बहुत रोये। अब हर साल मौसम आने पर कव्वी अंडे देती और वो सांप (snake) मौका पाकर उनके घोसले में जाकर अंडे खा जाता। . वो दोनों ही समझ नहीं पा रहे थे की आखिर उनके बच्चों का दुश्मन कौन है ? लेकिन जल्द ही वो समझ गए की हो न हो यह काम उस सांप का ही है. सांप तो अंडे खाकर चला गया, लेकिन कव्वी के दिल पर जो बिता वो सोचा भी नहीं जा सकता था। कौए ने अपनी पत्नी को ढाढस बंधाया, " अब हमें सत्रु का पता चल चूका है , तो हम कुछ उपाय भी ज़रूर सोच लेंगे। "

hindi stories for kids panchatantra

hindi stories for kids panchatantra 

 कोए ने काफ़ी सोचा और अपनी मित्र लोमडी से सलाह लेने दोनों उसके पास गए. लोमडी ने अपने मित्रों की दुःख भरी कहानी सुनी . लोमडी ने काफ़ी सोचने के बाद कहा "मित्रो ! तुम्हें वह पेड छोडकर जाने की जरूरत नहीं हैं.मेरे पास एक तरकीब है, जिससे उस दुस्ट सर्प से छुटकारा पाया जा सकता है।" लोमडी ने अपने चतुर दिमाग में आई तरकीब बताई. उन्होंने लोमडी को धन्यावाद दिया और अपने घर लौट आए. 

 अगले ही दिन योजना अमल में लानी थी. दरअसल उस प्रदेश की राजकुमारी एक सरोवर में अपनी सहेलियों के साथ जल-क्रीड़ा करने आती थी.उनके साथ अंगरक्षक तथा सैनिक भी आते थे.

 जब राजकुमारी और उनकी सहेलियां सरोवर में स्नान करने जल में उतरी तो योजना के अनुसार कौवा उडता हुआ वाहा आया. उसने पहले तो राजकुमारी तथा सहेलियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए 'कांव-कांव का शोर मचाया। फिर राजकुमारी और उनकी सहेलियों द्वारा उतारकर रखे गए कपड़ो व आभूषणों में से राजकुमारी का प्रिय हिरे व मोतियों का वीलक्षण हार में से एक हार चोंच में दबाकर ऊपर उड़ गया. सभी सहेलिया चीखी, "वह राजकुमारी का हार उठाकर ले जा रहा है. "

सैनिको ने ऊपर देखा तो सचमुच एक कौवा हार लेकर धीरे-धीरे उड़ता जा रहा था. सैनिक उसी दिशा में दौडने लगे. कौआ सैनिको को उसी पेड़ की ओर ले आया. जब सैनिक कुछ ही दूर रह गए तो कौवे ने हार इस प्रकार गिराया की वह सांप के खोल के भीतर जा गिरा।

 सैनिक दौड़कर खोल के पास पहुंचे, तो वहां हार और उसके पास में ही एक काले सर्प को देखा। सैनिकों ने भालों से उस साप के टुकड़े-टुकड़े कर डाले और वो दुस्ट सांप मर गया. कौआ-कव्वी बेहद खुश थे.

 सीख :-

 शरीर से आप भले ही कमज़ोर हों, लेकिन सूझ बुझ का उपयोग कर हम बडी से बडी ताकत और दुश्मन को हरा सकते है, बुद्धि का प्रयोग करके हर संकट का हल निकाला जा सकता है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

if you have any problem please comment me